सीआईयूू कोटद्वार के उपनिरीक्षक जयपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कोटद्वार और हरिद्वार में कई मामलों के आरोपी वांछित इसरार को हापुड़ से गिरफ्तार किया। वह सात माह से फरार चल रहा था। सीआईयू उपनिरीक्षक ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई थी, जो लगातार उसे ढूंढने में लगी थी। मुखबिर की सूचना पर 31 मार्च को उसे पिलखुवा चौराहा हापुड़ से गिरफ्तार कर लिया गया। बताया कि 35 वर्षीय आरोपी इसरार निवासी ग्राम देहरा, थाना धौलाना, जनपद हापुड़ यूपी के खिलाफ कोटद्वार, हरिद्वार समेत कई थानों में चोरी और गैंगस्टर एक्ट में मुकदमे दर्ज हैं। उसे न्यायालय के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने के आदेश हुए हैं।