फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्डों में महिला आरक्षण के निर्धारण को लाटरी ड्रा का किया विरोध

विज्ञापन
छावनी परिषद के कार्यालय में मांगों को लेकर प्रदर्शन करते लैंसडौन छावनी के नागरिक। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
लैंसडौन छावनी क्षेत्र के छह वार्डोें में महिला आरक्षण का निर्धारण लाटरी ड्रा प्रक्रिया से करने का पुरजोर विरोध करते हुए नागरिकों ने छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी भूपति रोहित से वार्ता कर अपनी बात रखी। नागरिकों ने छावनी कार्यालय के समक्ष नारेबाजी कर कैंट चुनाव एक्ट में बदलाव करने और पार्षदों की शक्तियां बढ़ाने की मांग को लेकर रक्षा मंत्रालय, महानिदेशक रक्षा संपदा दिल्ली को ज्ञापन भी प्रेषित किया।
विज्ञापन

सोमवार को नागरिकों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य अधिशासी अधिकारी से मुलाकात कर वार्ता की। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि छावनी चुनाव नियमावली 2007 के नियम सात-ई में गत चुनाव में आरक्षित वार्डों को छोड़कर अन्य वार्डों में लाटरी से महिला आरक्षण का निर्धारण करने का प्रावधान है। वर्ष 2015 में हुए चुनाव में वार्ड दो और पांच महिलाओं के लिए आरक्षित हुए थे। इसलिए इन दोनों वार्डों को लाटरी प्रक्रिया से अलग रखा गया है। जबकि वर्ष 2008 के चुनाव में महिला आरक्षित वार्डों तीन और चार को नियम के तहत लाटरी प्रक्रिया में शामिल किया जा रहा है। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि 2, 3, 4 और 5 वार्ड पूर्व में महिला आरक्षित हो चुके हैं। अब महिला आरक्षण से छूटे वार्ड नम्बर एक व छह को रोटेशन प्रक्रिया के तहत महिला आरक्षित किया जाना चाहिए। मुख्य अधिशासी अधिकारी ने कहा कि वे नियमों के अनुकूल ही महिला आरक्षण सीटों का निर्धारण करवा रहे हैं। प्रतिनिधि मंडल ने महानिदेशक रक्षा संपदा को संबोधित एक ज्ञापन भी उन्हें सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में डा. एसपी नैथानी, ऊषा नैथानी, महिपाल रावत, चंडी प्रसाद, लता खंडेलवाल, मुकेश मिश्रा, भुवनेश्वर खंडेलवाल, मंयक अग्रवाल, रुचि सुंदरियाल, मोहम्मद दानिश, मोहित गुप्ता, ललिता रौतेला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें