फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारह सूत्री मांगों को लेकर मेयर, कांग्रेस और निर्दलीय पार्षदों का धरना जारी

विज्ञापन
बारह सूत्री मांगों को लेकर नगर निगम में धरना देते मेयर, कांग्रेस और निर्दलीय पार्षद। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
नगर निगम की मेयर सहित कांग्रेस और निर्दलीय पार्षदों का नगर निगम कार्यालय के समक्ष चल रहा धरना- प्रदर्शन जारी रहा। इस मौके पर प्रदेश सरकार से क्षेत्र की समस्याओं से संबंधित 12 सूत्री मांगों के निराकरण की मांग की गई।
विज्ञापन

धरना स्थल पर आयोजित सभा में मेयर हेमलता नेगी ने कहा कि पहले प्रदेश सरकार ने जबरदस्ती नगर निगम थोपकर इसके विकास के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध कराने का वायदा किया था, लेकिन अब सरकार अपने वायदे से मुकर रही है। वर्तमान में चालीस वार्डों वाले नगर निगम में बुनियादी सुविधाओं को विकसित करने के लिए बड़ी मात्रा में धनराशि की जरूरत है। प्रदेश सरकार से भेदभाव की नीति छोड़कर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध कराने की मांग की गई। धरना प्रदर्शन करने वालों में वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री रूपन नेगी, महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष शकुंतला चौहान, शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल, पूर्व जिपं सदस्य दिनेश रावत, हेमचंद्र पंवार, वीरेंद्र सिंह रावत, विमला गुसाईं, सुलोचना देवी, सीमा थपलियाल, दमयंती देवी, पूजा गुसाईं, सरिता देवी, पिंकी रावत, प्रेम सिंह, दलीप रावत, पूर्व प्रधानाचार्य बलवीर सिंह रावत, दिक्का रावत सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें