सिद्धि विनायक गणेश महोत्सव समिति की ओर से धर्मशाला में चल रहे पांच दिवसीय गणेश महोत्सव के दूसरे दिन बच्चों की प्रस्तुतियों की धूम रही। शनिवार को हिंदू पंचायती धर्मशाला में आयोजित महोत्सव में महिलाओं और बच्चों के समूहों ने डांडिया डांस की प्रस्तुतियां कर माहौल भक्तिमय कर दिया। लैंसडौन सहित आसपास के क्षेत्रों से आई महिला मंगल दलों ने भी भजनों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर समिति के सदस्य राजेश्वर गुप्ता, भावना वर्मा, अनूप कन्नौजिया, दिनेश बुडकोटी आदि मौजूद रहे।