फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: बच्चों ने सुनाए टैगोर के प्रेरक प्रसंग

Thu, 07 May 2026 05:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। विद्या भारती से संबद्ध हेमनदास सरस्वती शिशु मंदिर जानकीनगर में रवींद्रनाथ टैगौर की जयंती मनाई गई। इस मौके पर बच्चों ने उनके जीवन से संबंधित संस्मरण, प्रेरक प्रसंग व कविताएं सुनाईं। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य महेंद्र गौड़ ने टैगोर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। कहा कि राष्ट्रगान के रचयिता गुरुदेव टैगोर ने अपनी लेखनी, विचारों और संस्कृति से भारत को नई पहचान दी। उनका साहित्य और दर्शन आज भी पीढ़ियों को प्रेरित करता है। शिक्षक मनोज जोशी ने भी टैगोर के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर अंचल कुमार अग्रवाल, प्रयाग दत्त चमोली, योगेश नेगी, गीता रावत, सुनीता पंत, अंजू चमोला, कीर्ति द्विवेदी, श्रेया चौधरी, दीक्षा, पूजा चतुर्वेदी, हेमा पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें