फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएफ के दफ्तर से डेढ़ सौ मी. दूर पहुंची आग

Sun, 17 Apr 2016 09:00 PM IST
अमर उजाला/पौड़ी।
विज्ञापन
जंगल में आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वन विभाग पौड़ी शहर में पड़ने वाले जंगलों की आग नहीं बुझा पा रहा है। शहर में रविवार को गढ़वाल के मुख्य वन संरक्षक (सीसीएफ) कार्यालय से डेढ़ सौ मीटर दूर कंडोलिया मंदिर के नीचे के जंगल में आग भड़क गई। वन विभाग का कोई भी कर्मचारी घटनास्थल पर आग बुझाने नहीं पहुंचा। अग्नि शमन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर भड़की आग बुझाई।
विज्ञापन

शहर में एजेंसी से कंडोलिया को जाने वाले मार्ग में जिला पुस्तकालय से कुछ ऊपर चीड़ के जंगल में रविवार को दिन में करीब 11 बजे अचानक आग भड़क गई।

देखते ही देखते कई हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैल गई। धू-धूकर जल रहे जंगल पर वन विभाग की निगाह नहीं पड़ी। जंगल को जलता देख घटना के कुछ देर बाद अग्नि शमन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों ने टहनियों के झाब बनाकर बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही आग को बुझाने के लिए फायर कर्मी समय पर पहुंच गए, अन्यथा जंगल की यह आग लोक निर्माण विभाग के कार्यालयों तक भी पहुंच सकती थी। जिला अग्नि शमन अधिकारी प्रेम सिंह सती ने बताया कि सड़क से ऊपर होने के कारण वहां पाइप ले जाना संभव नहीं था। फायर कर्मियों को टहनियों के झाब बनाकर आग बुझाई। वन विभाग का कोई भी कर्मी मौके ंपर नहीं आया। पौड़ी के रेंजर केसी थपलियाल ने बताया कि कंडोलिया के नीचे सिविल वन में लगी इस घटना की सूचना विभाग को नहीं मिल पाई। उन्होंने बताया बुडोली के जंगल में आग लगी हुई थी, जिस पर विभागीय कर्मचारियों ने काबू कर लिया है।

शोपीस बने विभाग के कंट्रोल रुम
पौड़ी। वनाग्नि की सूचना संकलित करने के लिए गढ़वाल वन प्रभाग और सिविल सोयम वन प्रभाग में बने कंट्रोल रुम शोपीस जैसे बने हुए हैं। इनमें फोन करने पर लोगों को कोई रिस्पांस नहीं मिल रहा है। रविवार को गढ़वाल वन प्रभाग के कंट्रोल रुम के टेलीफोन में रिंग करने पर फैक्स टोन सुनाई दी। सिविल सोयम वन प्रभाग के कार्यालय में फोन किया तो वहां तैनात कर्मी ने बताया कि घटना की सूचना रेंज कार्यालय को दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें