दुगड्डा (कोटद्वार)। जीआईसी पाली में आयोजित कॅरिअर काउंसलिंग में छात्र-छात्राओं को उनके कॅरिअर के संबंध में जानकारी दी गई।
विकासखंड द्वारीखाल के जीआईसी पाली में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अनूप डबराल ने कहा कि विद्यार्थियों को अपने स्वर्णिम भविष्य के लिए छात्र जीवन से ही प्रयास शुरू कर देने चाहिए। रुचि के अनुरूप विषय अथवा क्षेत्र का चयन करने पर सफलता जरूर मिलेगी। सीएचओ राधिका काला ने एएनएम, जीएनएम, बीएससी नर्सिंग एवं विभिन्न मेडिकल कोर्स के संबंध में जानकारी दी। ताइक्वांडो प्रशिक्षक अनुष्का रावत ने खेलों में रुचि रखने वाले छात्र-छात्राओं को खेल के क्षेत्र में विभिन्न अवसरों की जानकारी दी।
पीएचसी डाडामंडी की एएनएम सीता खणका ने अग्निवीर, होटल मैनेजमेंट, एलएलबी, बीबीए, योजना ध्यानी ने सेना में सीडीएस, एनडीए, शिक्षा के क्षेत्र में बीएड, अर्चना घिल्डियाल ने बीएमएस, एमबीबीएस आदि क्षेत्रों में कॅरिअर बनाने के संबंध में छात्र-छात्राओं की शंकाओं का समाधान किया। आरती पयाल ने भी विद्यार्थियों को कॅरिअर बनाने के टिप्स दिए। प्रवक्ता रेखा रावत के संचालन में हुए कार्यक्रम में कई शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं शामिल रहे। संवाद