फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार खाई में गिरी, शिक्षक की मौत

Wed, 20 Jul 2016 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार (सतपुली)
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : demo pic
विज्ञापन
 पोखड़ा प्रखंड में कार के खाई में गिर जाने से उसमें सवार एक शिक्षक की मौत हो गयी। दुर्घटना में मारे गए शिक्षक प्रदीप निर्मल पुत्र दयाराम, ग्राम खिलासू पोखड़ा अध्यापक होने के साथ ही क्षेत्र के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता थे।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार जयानंद भारतीय प्राथमिक विद्यालय पंचपुरी में कार्यरत शिक्षक प्रदीप निर्मल (48) बुधवार को विद्यालय से अपने गांव कार से लौट रहे थे। इस दौरान बगड़ीगाड़ के समीप उनकी कार अनियंत्रित होकर सौ मीटर से अधिक गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में प्रदीप निर्मल की मौके पर ही मौत हो गयी। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से राजस्व कर्मियों ने शव को पीएचसी पोखड़ा पहुंचाया।

बीरोंखाल विस से चुनाव लड़ चुके हैं
प्रदीप निर्मल वर्ष 2007 में बसपा के टिकट पर बीरोंखाल विधानसभा से चुनाव लड़ चुके हैं। क्षेत्र में एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में उनकी अच्छी साख थी। वर्तमान में बीरोंखाल जिला बनाओ संघर्ष समिति में वह बेहद सक्रिय थे।
विज्ञापन


उनके निधन पर क्षेत्रीय विधायक तीरथ रावत, कांग्रेस नेता राजपाल बिष्ट, प्रमुख पोखड़ा सुरेंद्र रावत, ब्लाक प्रमुख कविता पोखरियाल, जिला पंचायत सदस्य जयदीप नेगी, यशपाल पटवाल, अनूप बिष्ट, धीरज सिंह आर्य, हेमराज प्रियवर्त और ओमपाल बिष्ट आदि है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें