फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी पर जानलेवा हमला, घायल

Wed, 20 Jul 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार।
विज्ञापन
राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में घायल व्यापारी जितेंद्र गर्ग। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
शहर के सिद्धबली स्वीट्स के मालिक पर एक युवक ने लोहे के जाल से जानलेवा हमला कर लहूलुहान कर दिया। लोगों ने घायल व्यापारी को राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है। परिजनों की ओर से हमलावर के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है। पुलिस मामले में मुकदमा लिखने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


बुधवार को रात आठ बजे सिद्धबली स्वीट्स शॉप के मालिक और उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राकेश गर्ग के छोटे भाई जितेंद्र गर्ग अपनी दुकान से पीछे गली की तरफ स्टोर में जा रहे थे, तभी पड़ोस में स्थित मेडिकल शॉप में नौकरी करने वाले एक युवक ने पीछे से उन पर हमला कर दिया।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवक ने नाली के ऊपर बिछाए गए लोहे के जाल को जितेंद्र के सिर पर दे मारा। जितेंद्र वहीं लहूलुहान होकर गिर गये। उन्हें इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। घायल के सिर और पैर में चोटें आई हैं।
विज्ञापन


हमले की सूचना मिलते ही नजीबाबाद चौक स्थित घटनास्थल सिद्धबली स्वीट्स और सरकारी अस्पताल में बड़ी संख्या में व्यापारी एकत्र हो गए। घटना की लिखित तहरीर दे दी गई है। परिजनों ने हमलावर की पहचान मेडिकल स्टोर में कार्यरत मुकेश सिंह निवासी काशीरामपुर के रुप में की है।

पुलिस की एक टीम उसे दबोचने के लिए रवाना हो गई। घटना के बाद से हमलावर फरार हो गया है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले भी एक बार किसी बात पर कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें