फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरी कार, दो घायल

Wed, 07 Sep 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवप्रयाग
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कौड़ियाला के समीप एक कार के खाई में गिरने से दो लोग घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए ऋषिकेश भेजा गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह पौने आठ बजे पुलिस को सूचना मिली कि कौडियाला से देवप्रयाग की ओर दो किलोमीटर आगे एक कार लगभग डेढ़ सौ मीटर नीचे खाई में गिर गई है। सूचना मिलने पर थाना देवप्रयाग ने बछेलीखाल में तैनात आपदा बचाव दल को मौके पर भेजा गया।

बचाव दल ने खाई में उतर कर दो घायलों को खोज निकाला। घायलों की पहचान लोनिवि एनएच खंड रुद्रप्रयाग के ईई प्रवीण कुमार निवासी जाखन देहरादून और वाहन चालक प्रमोद निवासी दरमोला रुद्रप्रयाग के रुप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष विनोद राणा ने बताया कि ईई देहरादून से रुद्रप्रयाग जा रहे थे। दोनों के सिर और चेहरे पर चोटें आई हैं। चालक को 108 और ईई को निजी वाहन से अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें