फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलयुगी मामा ने किया भांजी का अपहरण, फरार

Wed, 07 Sep 2016 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
अपहरण
विज्ञापन
तहसील सतपुली के एक गांव में एक किशोरी को उसका सगा मामा  अपहरण कर ले गया। घटना चार सितंबर की है। किशोरी घास लेने के लिए जंगल गई  थी। किशोरी की मां ने राजस्व पुलिस क्षेत्र में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई  है। मां को पहले से ही अपने भाई पर संदेह बना था। राजस्व पुलिस को  घटनास्थल से किशोरी की चप्पलें और अपहरण के आरोपी मामा का मोबाइल बरामद हुआ  है।
विज्ञापन


मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। राजस्व पुलिस ने बताया कि किशोरी  की बरामदगी के बाद मेडिकल के आधार पर यह मामला पोक्सो में तब्दील कर दिया  जाएगा। फिलहाल राजस्व पुलिस किशोरी की तलाश में जुट गई है। सतपुली क्षेत्र के पटवारी सर्किल लंगूर वल्ला के राजस्व उपनिरीक्षक कुंदन लाल ने मामले की पुष्टि की है। कहा कि किशोरी क्षेत्र के एक विद्यालय में 11वीं कक्षा की छात्रा है।

किशोरी की मां ने तहरीर में बताया कि चार सितंबर उसकी 16 वर्षीय बेटी घर के समीप जंगल में मवेशियों के लिए घास लेने गई थी। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटी तो उन्होंने जंगल में उसकी तलाश शुरू कर दी। जंगल में एक पेड़ के नीचे किशोरी की चप्पल और उसके भाई का मोबाइल मिला है। महिला ने बताया कि उसका मायका जयहरीखाल ब्लाक के एक गांव में पड़ता है। उसका भाई दो बच्चों का पिता होने के बाद भी उसकी बेटी पर गलत निगाह रखता था।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि जिस दिन से उसकी बेटी लापता हुई है, उसका भाई भी घर नहीं लौटा है। राजस्व पुलिस ने बताया कि महिला की ओर से अपने सगे भाई के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 366 में मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें