फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: नहरों की मदद से 50 फीसदी बढ़ी किसानों की आय

विज्ञापन
विकासखंड बीरोंखाल के अंतर्गत ग्राम सेरा में प्रधानमंत्री कृषि योजना के अंतर्गत नहर व खेत का निर
विज्ञापन

विज्ञापन
लघु सिंचाई की ओर से बनाई गई नहरों का निरीक्षण कर केंद्रीय विशेषज्ञ ने किया दावा

नहरों से 50 फीसदी बढ़ी किसानों की आय : केंद्रीय विशेषज्ञ



संवाद न्यूज एजेंसी, बैजरो/बीरोंखाल। पौड़ी जनपद के विभिन्न विकासखंडों में लघु सिंचाई विभाग द्वारा बनाई गई नहरों का केंद्रीय विशेषज्ञ डॉ. ऋषिपाल ने निरीक्षण किया। नैनीडांडा, रिखणीखाल, पोखड़ा, थलीसैंण और बीरोंखाल क्षेत्रों में शेरा तल्ला ग्राम की नहर का उन्होंने रविवार को स्थलीय निरीक्षण किया।

डॉ. ऋषिपाल ने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देश पर टीम प्रधानमंत्री कृषि योजना के तहत मिलने वाले अनुदान का वास्तविक लाभ ग्रामीणों तक पहुंच रहा है या नहीं, इसकी जांच कर रही है। योजना में 90% केंद्रीय सहायता प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




निरीक्षण के दौरान पाया गया कि चिनवाडी, बांसुरी शेरा, रिखणीखाल, थलीसैंण और बीरोंखाल के किसान गेहूं, धान, तिलहन, प्याज, सोयाबीन, लहसुन और दलहनी फसलों का उत्पादन बढ़ाकर अपनी आय में लगभग 50% की वृद्धि कर रहे हैं। इस दौरान फील्ड ऑफिसर अमित कंडारी और लघु सिंचाई के सहायक अभियंता अमित पांडे भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें