फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: आपकी पूंजी आपका अधिकार अभियान के तहत शिविर आज

Mon, 01 Dec 2025 06:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। भारत सरकार की ओर से संचालित आपकी पूंजी आपका अधिकार अभियान के अंतर्गत मंगलवार (आज) कोटद्वार में जिलास्तरीय विशेष जागरूकता एवं सहायता शिविर आयोजित होगा।
विज्ञापन

लीड बैंक अधिकारी मीनाक्षी शुक्ला ने बताया कि कोटद्वार में देवी रोड पर स्थित मिक्स वेडिंग प्वाइंट में दोपहर 12:30 बजे से शिविर आयोजित होगा। इसमें बैंक खाताधारकों को उनके खातों से जुड़ी निष्क्रिय अथवा निष्प्रयुक्त समेत विभिन्न बिंदुओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही खाताधारकों के लंबित दावों का निस्तारण भी किया जाएगा। निष्क्रिय खातों को पुन: सक्रिय करने की प्रक्रिया से अवगत कराया जाएगा। संबंधित खाताधारकों को बैंक ऑफ इंडिया द्वारा उनके मूल खातों में राशि हस्तांतरण के लिए जरूरी जानकारी दी जाएगी। लीड बैंक अधिकारी ने बताया कि शिविर में आधार/पैन, योग्यता से जुड़े आवश्यक दस्तावेजों से संबंधित एवं विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। शिविर में स्टॉल भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें