फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: गर्मी के कारण स्कूलों का समय बदलने की उठाई आवाज

Tue, 21 Apr 2026 04:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राइवेट स्कूल वेलफेयर सोसाइटी ने तहसील पहुंचकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

कोटद्वार। भीषण गर्मी और लू के प्रकोप से बच्चों को बचाने के लिए प्राइवेट स्कूल संचालकों ने प्रशासन से स्कूलों का समय बदलने की मांग की है। प्राइवेट स्कूल वेलफेयर सोसाइटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को तहसील पहुंचकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने वर्तमान समय सुबह 7:45 बजे से दोपहर 2:5 बजे तक के समय को अनुचित बताया।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अध्यक्ष अजयपाल सिंह और सचिव चंद्रशेखर ने किया। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत और उप जिलाधिकारी संदीप कुमार से मुलाकात की। बताया कि मैदानी क्षेत्रों में गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है और लू चल रही है। दोपहर के समय तेज धूप में निकलना बच्चों के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है। बच्चे इस गर्मी में सुस्त और बीमार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली कटौती और पेयजल संकट भी समस्या को और बढ़ा रहे हैं। सोसाइटी सदस्यों ने बच्चों के स्वास्थ्य और भौगोलिक परिस्थिति को ध्यान में रखने की अपील की। उन्होंने स्कूल का समय पहले की तरह ही करने की मांग दोहराई। प्रतिनिधिमंडल में गिरिराज सिंह रावत, राकेश उनियाल, करुणेश कुकरेती, रेणुका गुसाईं, गणेश ध्यानी और वरुण भदौला शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें