कोटद्वार। रोडवेज डिपो के चालकों-परिचालकों से पीएफ और यूएएन नंबर मांगे गए हैं। इस बारे में स्पष्ट जानकारी न होने से वे असमंजस में हैं। उन्हें चार माह से वेतन नहीं मिला, न ही पीएफ जमा हुआ है। वेतन-पीएफ की मांग पर वे पहले धरना-प्रदर्शन कर चुके हैं। चारधाम यात्रा बहिष्कार की चेतावनी के बाद वे सोमवार से रूट पर गए। मंगलवार सुबह डिपो के नोटिस बोर्ड पर पीएफ-यूएएन बताने की सूचना लगी। कर्मचारी यह नहीं समझ पा रहे कि सभी दस्तावेज विभाग के पास पहले से उपलब्ध हैं। उनका कहना है कि पुरानी एजेंसी ने वेतन और पीएफ का भुगतान नहीं किया है। उन्हें आशंका है कि नई एजेंसी से पुराना वेतन व लाभ अटक जाएगा। उन्हें डिपो से भी इस संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। संवाद