फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: एक-एक कर लौटने लगीं बसें, कुछ दिन में सामान्य होंगे हालात

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव और तीन दिन पहले पिथौरागढ़ में रोडवेज बसें भेजने के बाद से कोटद्वार डिपो की परिवहन व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं। सभी नियमित रूट पर समयबद्ध बस का संचालन संभव नहीं हो पा रहा है। बसें नहीं मिलने पर यात्रियों को भटकना पड़ रहा है। वहीं, आम दिनों की अपेक्षा शुक्रवार को यात्रियों का दबाव कम होने से कुछ राहत मिली।



कोटद्वार रोडवेज डिपो में निगम की 46 बसें हैं। इनमें गत सप्ताह आठ बजे केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में भेजी गई थीं। वहीं, पिथौरागढ़ में सेना भर्ती रैली के लिए युवाओं की भीड़ उमड़ने के बाद सात बसें डिपो से रवाना कर दी गई थीं। वहीं, दिल्ली में बीएस-6 एवं सीएनजी बसों के अलावा अन्य बसों का प्रवेश रोक दिया गया था। एक सप्ताह में 15 बसें घटने और दिल्ली तक बसें नहीं जा पाने से स्थिति चिंताजनक बन गई थी। तीन दिन से कोटद्वार रोडवेज डिपो पर यात्रियों की भीड़ और बसों की कमी से डिपो प्रशासन जूझ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह तो कोटद्वार डिपो पर यात्रियों की काफी भीड़ रही, लेकिन बसें उपलब्ध होने से जल्दी ही यात्री गंतव्य के लिए रवाना हो गए। दोपहर से ही डिपो पर सन्नाटा पसर गया। यात्रियों का दबाव कम होने पर डिपो अधिकारियों ने राहत की सांस ली। कोटद्वार डिपो के केंद्र प्रभारी यशपाल सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय कार्यालय में संपर्क किया गया था। इसके बाद एक-एक कर बसें लौटना शुरू हो गई हैं। एक बस डिपो पहुंच चुकी है। शेष बसें जल्दी ही डिपो में पहुंच जाएंगी। केंद्र प्रभारी ने बीएस-6 और सीएनजी बसें दिल्ली तक जाने और बीएस-4 बसों को दिल्ली के नजदीक मोहन नगर तक पहुंचे बस यात्रियों को कोई परेशानी नहीं होने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें