फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटर नगर की भूमि खाली कराओ तभी बनेगा बस अड्डा

Thu, 07 Apr 2016 08:57 PM IST
अमर उजाला/कोटद्वार।
विज्ञापन
नगरपालिका की बैठक हुई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवी रोड मोटर नगर में बस अड्डे के निर्माण में हो रही देरी को लेकर नगरपालिका द्वारा बुलाई गई बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। कार्यदायी संस्था ने नगरपालिका को ही जिम्मेदार ठहरा दिया। सभासदों ने भी इसके लिए नगरपालिका प्रशासन को जिम्मेदार बता बैठक का बहिष्कार कर दिया। पालिका प्रशासन अब इस मामले को लेकर दोबारा बोर्ड की बैठक करने पर विचार कर रही है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को नगरपालिका अध्यक्ष रश्मि राणा की अध्यक्षता में मोटर नगर में निमार्णाधीन बस अड्डे में हो रहे विलंब को लेकर सभासदों, कार्यदायी संस्था की बैठक आयोजित की गई। इसमें अध्यक्ष के निर्देशानुसार नगर पालिका की टेक्निल कन्सलटेंसी सर्विसेज के इंजीनियर रमेश जोशी और सतीश सैनी ने कार्यदाई संस्था से बस अड्डा निर्माण कार्य में हो रही देरी की जानकारी मांगी।

इस पर कार्यदाई संस्था रामेस्थ कंस्ट्रक्शन के डायरेक्टरों ने पालिका पर आरोपों की झड़ी लगा दी। उन्होंने कहा कि एग्रीमेंट के हिसाब से पहले नगरपालिका उन्हें पूरी जगह खाली कर के देगी तभी जाकर कार्य शुरू किया जाएगा। निर्माण क्षेत्र में कैंटीन और दुकानें संचालित हो रही हैं जिसके कारण वहां आवागमन का रास्ता बना हुआ है। कहा कि जब तक पूरी तरह जमीन उनके हवाले नहीं की जाएगी तब तक कार्य नहीं हो पाएगा। चेताया कि नगरपालिका द्वारा जमीन खाली नहीं कराए जाने पर वे काम करना बंद कर देंगे।
विज्ञापन


सभासदों ने गुमराह करने का लगाया आरोप
नगरपालिका के सभासदों ने पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी से इस बाबत जानकारी मांगी। जिस पर वे जवाब नहीं दे पाए। इसके कारण सभासदों ने नगर पालिका पर उन्हें गुमराह करने और मामले की पूरी जानकारी नहीं दिए जाने का आरोप लगाया। कहा कि बस अड्डे के निर्माण में हो रहे विलंब से नगरपालिका को लाखों की आर्थिक क्षति हो रही है। साथ ही लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैै। नगर पालिका प्रशासन द्वारा सभासदों को संतुष्ट नहीं किए जाने पर सभासद विनय भाटिया, लता शाह, मो. इमरान, विवेक अग्रवाल, रमेश चौधरी, प्रमोद भाटिया ने बैठक से वाक आउट कर दिया।
नगर पालिका ईओ अमरजीत कौर ने बताया कि मोटर नगर में संचालित कैंटीन को खाली कराने के नोटिस दिए जा रहे हैं। मोटर नगर से भूमि खाली कराने को लेकर शीघ्र बोर्ड बैठक बुलाई जाएगी। इस अवसर पर सभासद महेश भाटिया, रूपन नेगी, रेशमा परवीन, माया ध्यानी, बीडी नवानी, नरेंद्र सिंह भंडारी, कार्यदाई संस्था रामेस्थ के डायरेक्टर अरुण भटनागर, रजनीश अग्रवाल, राजेश मित्तल, अनूप गुप्ता और एआरटीओ सुरेंद्र कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें