फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बारिश से दुगड्डा में दरका नेशनल हाईवे, आवाजाही ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
दुगड्डा/कोटद्वार। शुक्रवार दिन में हुई भारी बारिश से कोटद्वार-पौड़ी हाईवे दुगड्डा में दरक गया, जिससे हाईवे का करीब 30 मीटर हिस्सा धंसकर खोह नदी में समा गया। हाईवे धंसने के कारण दोनों ओर यातायात ठप हो गया। सूचना मिलते ही एसडीएम कोटद्वार और पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। नेशनल हाईवे प्रशासन जेसीबी लगाकर हाईवे खोलने में जुट गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार दिन में क्षेत्र में हुई करीब आधा घंटे की मूसलाधार बारिश से कोटद्वार-दुगड्डा मार्ग कई स्थानों पर दरक गया। हाईवे की सबसे ज्यादा खराब हालत दुगड्डा के पास चूनाधारा में हुई। यहां करीब 30 मीटर हाईवे पूरी तरह धंसकर खोह नदी में समा गया। एसडीएम योगेश मेहरा, दुगड्डा चौकी इंचार्ज ओमप्रकाश मय पुलिस फोर्स मौके पर जमे हुए हैं। एनएच देर रात तक हाईवे खोलने में जुटा रहा। हाईवे कई किमी पहले ही रात को भारी वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें