फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: फसलों को रौंद रहे सांड़, पकड़ने में छूट रहे पसीने

Sat, 14 Nov 2026 04:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। भाबर क्षेत्र में निराश्रित गोवंश और निराश्रित सांड़ों की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। नगर निगम प्रशासन की ओर से इन्हें पकड़कर शहर से दूर सुरक्षित स्थानों पर छोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं, इसके बावजूद समस्या पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सूचना मिलने पर नगर निगम की टीम ने क्षेत्र में अभियान चलाया। सेवानिवृत्त रेंजर आरपी पंत ने कहा कि निराश्रित गोवंश को पकड़ने के अभियान में स्थानीय लोग अपेक्षित सहयोग नहीं करते जबकि शिकायत सबसे पहले करते हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से गोवंश को पकड़वाने में नगर निगम प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। अभियान में राजेश्वरी डोबरियाल, जसपाल सिंह, मधु सिंह, खुशी, अंजली, मेहरबान बिष्ट, सुमित सिंह, दिगंबर सिंह, वीरेंद्र डोबरियाल और मुकेश कुकरेती आदि ने सहयोग प्रदान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें