फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: डॉ. राज को मिला महर्षि दयानंद सरस्वती स्मृति सम्मान

Sat, 14 Nov 2026 04:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। विश्वंभर दयाल मुनि विश्वकर्मा ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष स्व. कांति प्रकाश आर्य की नौवीं पुण्यतिथि पर आर्य सुगंध संस्थान, मूसेपुर (नजीबाबाद) में कार्यक्रम आयोजित किया गया। साहित्यकार एवं कण्वाश्रम पर शोधकर्ता डॉ. विश्वकसेन शरण राज दुदपुड़ी को महर्षि दयानंद सरस्वती स्मृति सम्मान दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मूसेपुर की संचालिका कमलेश आर्य ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती ने संसार का उपकार करना आर्य समाज का मुख्य उद्देश्य बताया था। इसमें शारीरिक, आत्मिक और सामाजिक उन्नति शामिल है। कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट की अध्यक्ष लक्ष्मी देवी ने की जबकि संचालन ट्रस्ट के सचिव डॉ. सुरेंद्रलाल आर्य ने किया। इस मौके पर पूर्व दर्जाधारी राज्य मंत्री सुनीता बिष्ट, संपत्ति नेगी, धीरेंद्र सिंह नेगी और सुदीप बौंठियाल, राजेंद्र सिंह रावत, मुकेश चंद्र, कुमारी प्रिया और गगन कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें