फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: अनशन स्थल पर किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ

Thu, 16 Oct 2025 05:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। लालढांग-चिल्लरखाल मार्ग के निर्माण की मांग के लिए क्षेत्रवासियों का चिल्लरखाल में चल रहा धरना बृहस्पतिवार को 34वें दिन और पूर्व सैनिक राजाराम अणथ्वाल का आमरण अनशन छठे दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ किया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को धरनास्थल पर पं. बसंत बल्लभ जोशी के सान्निध्य में बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया गया। इसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने पूर्णाहुति दी और प्रण लिया कि जब तक मार्ग नहीं बनेगा, तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों ने सवाल किया कि जनप्रतिनिधियों ने इस मामले में चुप्पी क्यों साध रखी है। इस मामले में सत्ता और विपक्ष कुछ नहीं कर रहे हैं।
इस दौरान भैरवदत्त सती, शिव सिंह मेहरा, लक्ष्मी दत्त, प्रयाग दत्त सती, आनंद मणि सती, भागा देवी, महेंद्र सिंह मेहरा, सत्य प्रकाश बलोदी, गोपाल सिंह अधिकारी, मेहरबान सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें