फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरसी और सीएए के विरोध में बसपा का धरना

विज्ञापन
एनआरसी और सीएए के विरोध में कोटद्वार तहसील में धरना देते बहुजन क्रांति मोर्चा के कार्यकर्ता। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
बहुजन क्रांति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को एनआरसी, सीएए और ईवीएम के विरोध में तहसील में धरना दिया। बुधवार को बहुजन क्रांति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने तहसील पहुंचकर एनआरसी, सीएए और ईवीएम के विरोध में धरना दिया। उपजिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में कहा कि सीएए कानून भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14, 15, 21 का हनन करने वाला कानून है।
विज्ञापन

मोर्चा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ देश में अशांति फैलाने और दो सामाजिक समूहों में विवाद उत्पन्न करने का मुकदमा दर्ज करने, मुकदमे की सुनवाई फास्ट ट्रेक कोर्ट में चलाने, एनआरसी की सूची में निकाले गए लोगों को सूची में शामिल करने, ईवीएम के साथ वीवीपैट लगाकर ईवीएम में आए दोषों को दुरुस्त करने के लिए शत प्रतिशत वीवीपैट लगाने का कानून बनाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में श्याम लाल, सतीश ओडवाल, जगत सिंह, देवेंद्र भट्ट, चंद्रमोहन, धर्मप्रकाश, संतोष कुमार, राजाराम, रमेश चंद्र, संदीप कुमार, महेश नेगी, गजेंद्र रावत, दीपक पांडे, सतीश पंत, रमेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें