फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: 10 साल से अटका कातेड़ा नदी पर पुल निर्माण

Thu, 11 Dec 2025 05:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
नौ गांवों का सड़क संपर्क कटा, पीएमजीएसवाई और लोनिवि के बीच फंसा मामला
विज्ञापन

गाड़ियोंपुल-चिलाऊ मोटर मार्ग पर कातेड़ा नदी पर बनना था पुल
कोटद्वार। रिखणीखाल ब्लॉक के अंतर्गत गाड़ियोंपुल-चिलाऊ मोटर मार्ग पर कातेड़ा नदी में पिछले एक दशक से पुल का निर्माण नहीं हो पाया है। इससे नौ गांवों के ग्रामीणों का बरसात में सड़क से संपर्क कट जाता है। ग्रामीण लगातार पुल निर्माण की मांग उठाते आ रहे हैं लेकिन समस्या जस की तस बनी है। निर्माण स्थल पर पुल निर्माण सामग्री जंग खा रही है।
ग्राम प्रधान शकुंतला देवी, मंजू देवी, ग्रामीण धनवीर सिंह, सुनील नेगी, सुभाष चंद्र नेगी, गजेंद्र सिंह, मोहन सिंह, मनवर सिंह, कुलवीर सिंह ने बताया कि ग्रामीण लगातार सड़क की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों की मांग पर शासन ने वर्ष 2017 में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत गाड़ियोंपुल से उपगांव तल्ला तक पांच किमी सड़क निर्माण को स्वीकृति प्रदान की। बाद में सौंपखाल तक 2.5 किमी. व दो किमी. कालीलांग तक सड़क का विस्तार हुआ।
विज्ञापन

सड़क निर्माण के बाद कातेड़ा नदी में पुल का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। इसके तहत नदी के दोनों छोरों पर पिलरों का निर्माण भी कर दिया गया था लेकिन बाद में पुल का निर्माण कार्य रोक दिया गया। वर्तमान में यह सड़क लोनिवि लैंसडौन को ट्रांसफर हो चुकी है लेकिन इसके बाद भी पुल निर्माण की कार्रवाई शुरू नहीं हुई।

विभाग को पीएमजीएसवाई से सड़क का शुरुआती पांच किमी. हिस्सा हस्तांतरित हुआ है। वन टाइम मेंटेनेंस के तहत सड़क के नवीनीकरण के लिए एक करोड़ का प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृति के लिए शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। पुल निर्माण का कार्य पीएमजीएसवाई के पास ही है।
विज्ञापन

- प्रदीप ममगाईं, एई लोनिवि लैंसडौन।

गाड़ियोंपुल-चिलाऊ मोटर मार्ग पर कातेड़ा नदी में प्रस्तावित पुल का निर्माण बजट के अभाव में रुका था। पुल निर्माण के लिए 1.22 करोड़ की धनराशि का प्रस्ताव स्वीकृति के लिए शासन को भेजा गया है। प्रस्ताव को जल्द स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। बजट अवमुक्त होते ही पुल का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
- पान सिंह बिष्ट, अधिशासी अभियंता, पीएमजीएसवाई बैजरो संचालित सतपुली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें