फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: नगर निगम की टीम को देखकर दौड़े अतिक्रमण करने वाले

Thu, 11 Dec 2025 05:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
टीम ने अतिक्रमण कर सड़क पर रखा सामान किया कब्जे में, नाली से पीछे रहने की दी चेतावनी
विज्ञापन

कोटद्वार। नगर निगम प्रशासन ने लगातार दूसरे दिन शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। गोखले मार्ग, पटेल मार्ग, गंगादत्त जोशी मार्ग पर नगर निगम की टीम देखकर अतिक्रमण करने वाले सामान उठाकर दौड़ते नजर आए।
नगर निगम कोटद्वार के सहायक नगर आयुक्त अजय कुमार अष्टवाल के नेतृत्व में बृहस्पतिवार शाम अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। बदरीनाथ मार्ग पर इक्का-दुक्का जगहों पर वाहन खड़े होने के अलावा स्थिति सामान्य मिली। वहीं टीम को आते देखकर गोखले मार्ग पर अतिक्रमण कर फल-सब्जी की फड़ लगाने वाले और ठेले वाले सामान उठाकर भागते नजर आए। सामान उठाने में वक्त लगने और टीम के पहुंच जाने पर मुख्य सफाई निरीक्षक सुनील कुमार, सफाई निरीक्षक परमीत कुमार के नेतृत्व में पहुंचे कर्मचारियों ने सामान ट्रैक्टर ट्रॉली में भर लिया।
विज्ञापन

वहीं, दोबारा अतिक्रमण नहीं करने का आश्वासन देकर माफी मांगने वाले फड़ व ठेले वालों के चालान काटे व उनसे जुर्माने की धनराशि वसूलकर छोड़ दिया। गोखले मार्ग से टीम पटेल मार्ग और गंगादत्त जोशी मार्ग पर भी पहुंची। यहां भी दुकानों के बाहर अस्थायी अतिक्रमण कर रखे सामान को उठाकर लोग भागते दिखे। नगर निगम टीम ने सड़क की साइड में बनी नाली के बाहर सामान नहीं रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


अतिक्रमण करने वालों का भी है नेटवर्क
नगर निगम की टीम एक साथ एक ही रूट पर अतिक्रमण हटाने में व्यस्त रही। इससे पहले कि टीम किसी अन्य मार्ग, मोड़ अथवा बाजार में पहुंचती, अतिक्रमण करने वालों ने भागदौड़ कर और फोन पर जानकारी देकर एकदूसरे को सचेत कर समय रहते सामान हटवा दिया और टीम के जाते ही अतिक्रमण फिर से पसर गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें