फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशियों की सवारी पर भी लगे ब्रेक

Wed, 22 Mar 2017 08:53 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी अस्पताल से नवजात शिशु और उसकी मां को सकुशल घर छोड़ने वाली खुशियों की सवारी एंबुलेंस के पहिये थम गए हैं। पेट्रोल नहीं मिलने से ऐसा हो रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि सरकार की ओर से सरकारी अस्पताल में प्रसव कराने वाली महिला और उसके बच्चे को घर छोड़ने के लिए खुशियों की सवारी एंबुलेंस की व्यवस्था की गई हैं, लेकिन अब यह सवारी थम गई है। बताया जाता है कि पेट्रोल पंप का खुशियों की सवारी पर करीब डेढ़ लाख रुपया बकाया है, भुगतान नहीं होने से पंप मालिक ने खुशियों की सवारी में तेल भरने से हाथ खड़े कर दिए।

अस्पताल सूत्रों की माने तो वाहनों में तेल की कमी होने के कारण कुछ दिनों से खुशियों की सवारी शहर और निकटवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में ही सवारियों छोड़ रही है। दूरदराज के लोगों को घर जाने के लिए अपनी व्यवस्था खुद करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
क्या कहते हैं अधिकारी
एक सप्ताह पहले खुशियों की सवारी की शिकायत आई थी। हो सकता है पेट्रोल का पेमेंट नहीं होने के कारण इस प्रकार की दिक्कतें आ रही है। इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है।  
- डा. मनीष अग्रवाल, सीएमओ पौड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें