फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: कोटद्वार स्टेडियम के बॉक्सरों ने जीते दो स्वर्ण व एक कांस्य पदक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। देहरादून में खेल महाकुंभ के तहत आयोजित राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कोटद्वार स्टेडियम के बॉक्सरों ने अपने पंच का जलवा बिखेरा। प्रतियोगिता में कोटद्वार स्टेडियम के बॉक्सरों ने दो स्वर्ण व एक कांस्य पदक जीते। बॉक्सरों की उपलब्धि से स्टेडियम परिवार व क्षेत्र के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन


स्टेडियम इंचार्ज और बॉक्सिंग कोच श्याम सिंह डांगी ने बताया कि देहरादून में 29 से 31 दिसंबर तक अंडर-14 खेल महाकुंभ के तहत राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में कोटद्वार स्टेडियम से अंडर-14 बालक वर्ग में दीपक ने 44 से 46 किग्रा भार वर्ग व राज सिंह ने 48 से 50 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। अंडर-17 बालिका वर्ग में प्रिया नेगी ने कांस्य पदक अपने नाम किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी संदीप कुमार डुकलान, व्यायाम प्रशिक्षक प्रवीण बिष्ट, वरिष्ठ सहायक शिवम रावत समेत स्टेडियम के सभी कोचों और खेल प्रेमियों ने बॉक्सरों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें