जयहरीखाल। भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में वनस्पति विज्ञान परिषद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बृहस्पतिवार को कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य प्रो. एलआर राजवंशी ने किया। प्रतिभागी छात्र-छात्राएं अपने आसपास उपलब्ध आर्थिक महत्व के पौधों के साथ-साथ औषधीय एवं सजावटी पौधे लेकर पहुंचे। इन पौधों का महत्व बताते हुए इनका रोपण विभाग की वाटिका में किया गया। पौधों की उपयोगिता एवं उनके प्रस्तुतिकरण के आधार पर बीएससी पंचम सेमेस्टर से आयुषी एवं दिव्याक्षी ने प्रथम, मिनाक्षी, कनिका एवं प्रियांशी ने द्वितीय तथा अनिमेष असवाल, प्रियांशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बीएससी तृतीय सेमेस्टर से प्रेरणा एवं साक्षी, बीएससी प्रथम सेमेस्टर से हिमांशु, साक्षी ने प्रथम, कुमकुम, वर्षा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विजयी छात्र-छात्राओं को विभाग द्वारा पुरस्कृत किया गया। वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रभारी डॉ. आरके द्विवेदी की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम का संचालन डॉ. पवनिका चंदोला ने किया। वनस्पति विज्ञान के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। संवाद