कण्वघाटी। भाबर के जीआईसी जयदेवपुर में नौ मेधावी छात्र-छात्राओं की माताओं को कमला नेहरू पुरस्कार से सम्मानित किया गया।बृहस्पतिवार को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2023-24 में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक पाने वाले कक्षा 10 और 12 के छात्र-छात्राओ की माताओं को कमला नेहरू पुरस्कार के रूप में एक हजार रुपये के चेक वितरित किए गए। प्रधानाचार्य शोबेंद्र जोशी ने बताया कि सम्मानित होने वाली माताओं में दीपा देवी, खष्टी देवी, चम्पा देवी, मधु देवी, हेमा देवी, भावना देवी, मोहिनी देवी और जानकी देवी शामिल रहीं। अभिभावक-शिक्षक संघ के अध्यक्ष महिपाल सिंह मेहरा, विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष पद्मिनी दुदपुड़ी, राजीव शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
फोटो समाचार