फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: संगठन को जनता से जोड़ने का भी अभियान है बूथ सशक्तीकरण अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। भाजपा की जिलास्तरीय कार्ययोजना बैठक में पदाधिकारियों को शत-प्रतिशत बूथ टोलियों के पुनर्गठन, दायित्व निर्धारण, सक्रियता एवं प्रभावशीलता बढ़ाने का प्रशिक्षण दिया गया। 31 अगस्त से 15 सितंबर तक चलने वाले बूथ सशक्तीकरण अभियान में प्रत्येक बूथ टोली को मजबूत बनाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

वन विभाग के पनियाली स्थित सभागार में बैठक का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, जिला प्रभारी रमेश मैखुरी, लैंसडौन विधायक महंत दिलीप रावत, कोटद्वार मेयर शैलेंद्र सिंह रावत, गोसेवा आयोग अध्यक्ष राजेंद्र अण्थवाल एवं सिंचाई सलाहकार समिति उपाध्यक्ष ऋषि कंडवाल ने किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की संगठनात्मक शक्ति का मूल आधार उसका बूथ स्तर तक मजबूत एवं सक्रिय संगठन है। बताया कि 15 सितंबर तक वृहद स्तर पर बूथ सशक्तीकरण अभियान संचालित किया जाएगा, जिसमें सांसद, विधायक, मेयर आदि जनप्रतिनिधियों के साथ ही सभी पार्टी पदाधिकारी प्रतिभाग करेंगे।
मुख्य वक्ता एवं जिला प्रभारी रमेश मैखुरी ने बूथ टोलियों के पुनर्गठन, कार्यकर्ताओं के दायित्व निर्धारण, बूथ स्तर पर नियमित गतिविधियों एवं जनसंपर्क को प्रभावी बनाने का प्रशिक्षण दिया। कहा कि बूथ सशक्तीकरण केवल चुनावी दृष्टि से महत्वपूर्ण अभियान नहीं है, बल्कि यह संगठन को निरंतर जनता से जोड़ने का अभियान है। भाजपा आईटी टीम के सदस्य शुभम मेहता ने पीपीटी के माध्यम से प्रशिक्षण दिया। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजय गौड़, सुमन कोटनाला, सुरेंद्र आर्य, मोहन सिंह नेगी, हरि सिंह पुंडीर, रजनीश चौधरी, अनीत चावला, प्रमोद डोबरियाल, प्रमोद बंसल, शांता बमराड़ा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें