राजकीय आदर्श इंटर कालेज, धुमाकोट के पुस्तकालय, वाचनालय के लिए अविचल प्रकाशन हल्द्वानी के संस्थापक डा. गजेंद्र बटोही ने करीब पैंतीस हजार रुपये की पुस्तकें दान स्वरूप भेंट की हैं। उन्होंने अपने माता-पिता की पुण्य स्मृति में पुस्तकें भेंट की है।
प्रधानाचार्य दर्शन कुमार ने बताया कि साहित्यिक पुस्तकें बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होती हैं। पुस्तक दान एक उच्च कोटि की समाज सेवा है। अविचल प्रकाशन हल्द्वानी के डा. बटोही ने अपने माता-पिता की स्मृति में विद्यालय के पुस्तकालय, वाचनालय के लिए बाल साहित्य, लघुकथा, कहानी एवं गढ़वाली कुमाऊंनी साहित्य की पुस्तकें भेंट की हैं। विद्यालय में पुस्तकालय, वाचनालय के लिए संसाधन जुटाने के लिए प्रधानाचार्य ने विद्यालय के प्रवक्ता महेंद्र ध्यानी विद्यालंकार और मोहन सिंह बिष्ट के प्रयासों की सराहना भी की। इस मौके पर विद्यालय का समस्त स्टॉफ मौजूद रहा। संवाद