फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड बैठक में सभासदों का हंगामा

Tue, 30 Aug 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
विज्ञापन
बाोडऱ्र्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पौड़ी। नगर पालिका की बोर्ड बैठक में विकास कार्य समय से पूरे न होने पर कई सभासद भड़क गए। अधिकारियों के न आने पर महिला सभासदों ने नाराजगी जताई। वहीं, पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम ने सभासदों से सभी वार्डों के नियमानुसार काम होने की बात कही।       
विज्ञापन

नगर पालिका सभागार में मंगलवार को बोर्ड बैठक हुई। वार्ड पांच की सभासद नीलम रावत ने पार्किंग के लिए की गई खुदाई से आसपास के आवासों को खतरा होने की बात कही। उन्होंने साफ मौसम होने पर तत्काल पुश्ता निर्माण कराने की मांग की। शौचालय निर्माण के मामले में भी कुछ सभासद भड़क गए।       
वार्ड नंबर दो के सभासद प्रशांत काला ने सूअरों और बंदरों के आतंक का मुद्दा उठाया। वार्ड नंबर चार के सभासद अरविंद रावत ने बताया कि वार्ड मेंबर बनने के बाद से अब तक विकास का कोई भी काम नहीं हुआ है। नामित सभासद संगीता रावत ने बोर्ड बैठक में पीडब्यूडी समेत अन्य विभागों के अधिकारियों की अनुुपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त की। इस मुद्दे पर भी खूब हो-हल्ला हुआ। उधर, पालिकाध्यक्ष ने कहा कि वह शहर के विकास के लिए काम कर रहे हैं। इसमें किसी भी तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए। इस दौरान अधिशासी अधिकारी महेंद्र सिंह यादव, सभासद जितेंद्र जोशी, मनोज नेगी, बबीता रावत व रोशनी धनोसी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें