फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। अमेरिका में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से आरक्षण विरोधी बयान देने के विरोध में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से मंगलवार को कोटद्वार के झंडाचौक में धरना-प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी का पुतला फूंका।इस मौके पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ऋषिपाल सिंह ने कहा कि कांग्रेस की मानसिकता हमेशा दलित विरोधी मानसिकता देश में भ्रम फैलाने की है। राहुल के नापाक इरादे को संगठन कभी कामयाब नहीं होने देगा। उन्होंने कहा कि राहुल ने अपनी हालिया अमेरिकी यात्रा के दौरान कहा कि वह आरक्षण हटा देंगे। राहुल गांधी की इस बात से अनुसूचित समाज में काफी रोष है।
विज्ञापन




मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह आर्य ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में अनुसूचित समाज के विकास की बात कभी नहीं की गई। राहुल गांधी का बयान बताता है कि कांग्रेस की मानसिकता अनुसूचित, शोषित और वंचितों के लिए किस तरह की है। प्रदर्शन में मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ऋषिपाल सिंह के साथ ही जिला महामंत्री हंसलता, यश गोदियाल, जिला कार्यालय प्रभारी सुभाष चंद्र, नगर मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, नगर उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह और जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह आर्य आदि शामिल रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें