फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक दिलीप रावत की बहू कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुर निवासी और लैंसडौन से भाजपा विधायक दिलीप रावत के छोटे भाई की पत्नी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। उनकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है, जिससे स्वास्थ्य विभाग उनके संक्रमित होने की जांच में जुट गया है। स्वास्थ्य विभाग ने महिला के सीधे संपर्क में आए उनके परिवार के 13 लोगों को बेस अस्पताल में आइसोलेट कर दिया है। उनके सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन

लैंसडौन भाजपा विधायक दिलीप रावत के छोटे भाई की पत्नी (40) में 25 जुलाई को कोरोना के लक्षण नजर आने पर उन्हें राजकीय बेस अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया था। 26 जुलाई को उनका सैंपल लेकर कोरोना जांच के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा गया। बृहस्पतिवार को जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सीएमओ पौड़ी डा. मनोज बहुखंडी ने बताया कि संक्रमित महिला एक माह पहले जौलीग्रांट अस्पताल में किसी परिचित को देखने गई थी। महिला में कोरोना संक्रमण कैसे हुआ, इसकी जांच की जा रही है। बता दें कि विधायक दिलीप रावत और उनके छोटे भाई दोनों का मकान अलग-अलग है दोनों अपने-अपने घर में रहते हैं। उधर, 24 जुलाई को मोटाढांक क्षेत्र में एक युवक कोरोना संक्रमित मिला था। युवक के संपर्क में आने वाली उनके परिवार की दो महिलाओं की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। दोनों महिलाओं को कोविड केयर सेंटर कौड़िया में भर्ती किया गया है।
यमकेश्वर में एक युवक संक्रमित
यमकेश्वर। विधानसभा क्षेत्र में एक युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग युवक के सीधे संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार करने में जुट गया है। सीएमओ पौड़ी डा. मनोज बहुखंडी ने बताया कि 23 जुलाई को देहरादून से 34 वर्षीय एक युवक यमकेश्वर विधानसभा के एक गांव आया था। प्रशासन ने युवक को होम क्वारंटीन कर दिया था। 26 जुलाई को युवक का रैंडम सैंपल लिया गया था। बृहस्पतिवार को युवक की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। युवक को ऋषिकेश स्थित एक आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

बेस अस्पताल के दो डाक्टरों की रिपोर्ट आई नेगेटिव
कोटद्वार। बेस अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ दो डॉक्टरों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इस पर स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।
बेस अस्पताल के पीएस डा. बीसी काला ने बताया कि ये दोनों डॉक्टर इलाज के दौरान एक कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए थे। इस पर उन्हें आइसोलेट कर दिया था। बृहस्पतिवार को दोनों डाक्टरों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
रुद्रप्रयाग जिले में मिले 4 संक्रमित, आइसोलेट किया
रुद्रप्रयाग। जिले में कोरोना के चार मामले आए हैं। सभी संक्रमितों को स्वास्थ्य विभाग ने कोटेश्वर स्थित माधवाश्रम अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया है। बुधवार देर शाम को गुप्तकाशी क्षेत्र की एक महिला विश्वनाथ बस से रुद्रप्रयाग पहुंची थी। इस दौरान बस में अन्य नौ लोग भी सवार थे। महिला एंटीजन टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव पाई गई। अन्य नौ सवारियों समेत चालक/परिचालक को क्वारंटीन कर दिया है।
दूसरी तरफ दुबई व कतर से जिले में पहुंचे 35 वर्षीय व 26 वर्षीय दो युवक भी कोरोना पॉजिटिव मिले। ये दोनों 23 जुलाई को दिल्ली से टैक्सी बुक कर जिले में पहुंचे थे। प्रशासन ने उन्हें जिला मुख्यालय में ही क्वारंटीन किया था। ये दोनों युवक अगस्त्यमुनि व जखोली ब्लॉक हैं। इसके अलावा एक 49 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना संक्रमित मिला। सीएमओ डा. बीपी शुक्ला ने बताया कि इन लोगों की ट्रैवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है।
ललूड़ी गांव में आवाजाही बंद, रैंडम सैंपलिंग की
रुद्रप्रयाग। जखोली ब्लॉक के ललूड़ी गांव में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीणों की रैंडम सैंपलिंग की। साथ ही एक दिन के लिए ग्रामीणों की बाहर जाने की आवाजाही बंद की दी है। शुक्रवार को भी विभाग रैंडम सैंपलिंग करेगा।
दो माह पूर्व गुजरात से एक व्यक्ति गांव पहुंचा था। इस दौरान उसने क्वारंटीन पीरियड भी पूरा किया। इसके बाद वह गांव में रहते हुए अपने घर-परिवार व ग्रामीणों से मिलते हुए सभी कामकाज करता रहा। 26 जुलाई को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर उसका सैंपल लिया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित को कोटेश्वर स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. बीपी शुक्ला ने बताया कि संक्रमित व्यक्ति क्वारंटीन पीरियड पूरा करने के बाद किन-किन लोगों से मिला इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही उसके परिवार के सभी सदस्यों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। ब्यूरो
राहत : टिहरी जिले में नहीं मिला कोई केस
नई टिहरी। टिहरी जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमण का कोई नया केस न आने पर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली। जिले में कोरोना पॉजिटिव के 512 मामले दर्ज हैं। एडीएम शिवचरण द्विवेदी ने बताया कि बृहस्पतिवार को 151 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है जबकि 692 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें