फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: भाजपा चुनाव प्रभारी प्रकीर्ण नेगी ने लिया बूथों का जायजा

Fri, 14 Aug 2026 06:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देशों के क्रम में, नैनीडांडा की ब्लॉक प्रमुख एवं रिखणीखाल मंडल की चुनाव प्रभारी प्रकीर्ण नेगी ने मंडल के विभिन्न शक्ति केंद्रों और बूथों का दौरा कर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने ढाबखाल, गुर्ठेता, गुनेड़ी, बसड़ा, द्वारी, ढौंटियाल, रिखणीखाल, किल्बौखाल और चुरानी सहित विभिन्न स्थानों पर बूथ अध्यक्षों और शक्ति केंद्र संयोजकों के साथ बैठकें कीं। बैठकों में मतदाता सूची के संशोधन, छूटे हुए नाम दर्ज कराने और घर-घर जनसंपर्क कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। प्रकीर्ण नेगी ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और प्रत्येक मतदाता से संपर्क स्थापित करने का आह्वान किया। साथ ही, उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी जानीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें