फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: विस अध्यक्ष ने किया केंद्रीय विद्यालय का निरीक्षण

Fri, 14 Aug 2026 06:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कण्वघाटी/कोटद्वार। भाबर क्षेत्र के अंतर्गत किशनपुर स्थित केंद्रीय विद्यालय में डॉ. लाल पैथोलॉजी लैब की ओर से सीएसआर फंड के तहत स्थापित मेडिकल रूम का विधानसभा अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक ऋतु खंडूड़ी ने उद्घाटन किया। मेडिकल रूम में विद्यार्थियों के लिए प्राथमिक उपचार की समुचित व्यवस्था की गई है। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा के साथ उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा का ध्यान रखना भी जरूरी है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान के तहत विद्यार्थियों को तिरंगे वितरित किए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मनीषा मखीजा, अजय उनियाल, पार्षद जेपी बहुखंडी, प्रमोद केष्टवाल, राजीव डबराल, कमल नेगी, सुदर्शन नेगी, अनिल गौड़, राजू नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें