फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा-कांग्रेस की जनसभाएं निरस्त

Sat, 11 Feb 2017 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। भाजपा और कांग्रेस की 13 फरवरी को मालवीय उद्यान में प्रस्तावित चुनावी जनसभाओं को प्रशासन ने टकराव की आशंका को देखते हुए निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन

शनिवार को तहसील में आयोजित बैठक में रिटर्निंग अधिकारी/एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी ने दोनों दलों के प्रतिनिधियों की बैठक ली। उन्हें खुफिया तंत्र की रिपोर्ट के बारे में बताया गया। कहा गया कि मालवीय उद्यान में 13 फरवरी को सुबह की पारी में नौ बजे से साढ़े बारह बजे तक कांग्रेस और दो बजे से शाम चार बजे तक भाजपा को जनसभा की अनुमति प्रदान की गई थी। एक ही स्थान पर दो सभाओं में दोनों दलों के हाई प्रोफाइल नेताओं के शामिल होने की संभावना को देखते हुए टकराव की आशंका जताई गई है, ऐसे में पुलिस ने भी मौके पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था देने में असमर्थता जताई है। जिससे प्रशासन ने दोनों ही दलों की सभाओं को निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि उन्होंने पिछले महीने की सात तारीख को उक्त सभा के लिए अनुमति चाहने के लिए प्रशासन को प्रार्थना पत्र दिया था। इस पर प्रशासन ने अनुमति भी दे दी थी, लेकिन अचानक से प्रशासन का यह निर्णय चौंकाने वाला है। भाजपाइयों ने प्रशासन के इस फैसले का विरोध किया। एसडीएम के अनुसार कांग्रेस पदाधिकारियों को भी इसकी जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन

     
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें