कोटद्वार (ब्यूरो)। रतनपुर कुंभीचौड़ निवासी एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार सुबह परिजनों को व्यक्ति का शव खेत में फंदे से पेड़ पर लटका हुआ दिखाई दिया।
सनेह चौकी प्रभारी सतेंद्र भाटी ने बताया कि शनिवार सुबह करीब आठ बजे उन्हें सूचना मिली कि रतनपुर कुंभीचौड़ निवासी ललित कुमार (66) पुत्र गुणानंद का शव उसके घर के बाहर खेत में फंदे से पेड़ पर लटका हुआ है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।