फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूडो प्रतियोगिता में बिड़ला परिसर चैंपियन

Fri, 21 Oct 2016 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
winner team - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आरएमपीपीजी कालेेज नारसन में आयोजित अंतर महाविद्यालय जूडो प्रतियोगिता में बिड़ला परिसर श्रीनगर के छात्र छात्राओं के बेहतरीन प्रदर्शन करने पर टीम मैनेजर ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन


20 अक्तूबर को आरएमपीजी कालेज नारसन में आयोजित अंतर महाविद्यालय जूडो प्रतियोगिता में बिड़ला परिसर श्रीनगर के छात्र-छात्राओं ने चैंपियनशिप हासिल की है। टीम मैनेजर ने बताया कि खेले गए मैच के पुरुष वर्ग में 60 किलो वर्ग में पंकज ने गोल्ड मेडल, 66 किलो वर्ग में राहुल ने सिल्वर मेडल, 73 किलो वर्ग में शुभम ने सिल्वर मेडल तथा 56 किलो वर्ग में कविंद्र, 81 किलो में हिमांशु ने कांस्य पदक हासिल किया है।

महिला वर्ग की प्रतियोगिता के 44 किलो वर्ग में शिखा, 48 किलो में अल्का, 52 किलो में अस्मिता, 57 किलो में प्रियंका व 63 किलो में साक्षी ने रजत पदक हासिल किए हैं। छात्र- छात्राओं की इस उपलब्धि पर प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल, क्रीड़ा सचिव डा. मुकुल पंत, जूडो कोच डा. राकेश नौटियाल एवं स्मिता नौटियाल ने विजेता टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें