फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: हल्दूखाल में हुआ बायो डस्ट प्लांट का उद्घाटन

Mon, 03 Mar 2025 05:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। नैनीडांडा ब्लॉक के हल्दूखाल क्षेत्र के अंतर्गत नई पहल कलस्टर उम्टा में बायो डस्ट प्लांट का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर नई पहल कलस्टर और कान्हा इंटर प्राइजेज जसपुर के बीच बायोमास डस्ट खरीद के लिए अनुबंध भी हुआ।
विज्ञापन

सोमवार को बायो डस्ट प्लांट का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि लैंसडौन के विधायक महंत दिलीप रावत ने किया। उन्होंने कहा कि यह प्राेजेक्ट बहुपयोगी है, जिससे खेतों से झाड़ी का सफाया होगा। वहीं, जंगली जानवरों की समस्या से भी निजात मिलेगी और वनाग्नि की घटनाओं पर अंकुश भी लगेगा।
मुख्य विकास अधिकारी जीसी गुणवंत ने कहा कि यूनिट को वृहद रूप प्रदान किया जाएगा। बीडीओ प्रमोद चंद पांडेय ने बताया कि प्रोजेक्ट से जो भी आय प्राप्त होगी, उसका लाभांश समूह की शेयर धारक महिलाओं को दिया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान नई पहल कलस्टर और कान्हा इंटर प्राइजेज जसपुर के बीच बायोमास डस्ट खरीद के लिए अनुबंध भी हुआ।
विज्ञापन

इस मौके पर क्षेत्र पंचायत प्रशासक प्रशांत कुमार, निवर्तमान ज्येष्ठ प्रमुख ललित पटवाल, सुरेंद्र प्रताप नेगी, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख संजय गौड़ मौजूद रहे। संचालन प्रधान संगठन के निवर्तमान अध्यक्ष देवेंद्र रावत ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें