स्कूली बच्चों ने दिए जागरूकता संदेश, ग्रामीणों को वन्यजीव सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
कोटद्वार/दुगड्डा। वन्यजीव सप्ताह के तहत रविवार को कोटद्वार और जयहरीखाल ब्लॉक के बांसी गांव में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग, लैंसडौन की ओर से स्वागती केंद्र कोटद्वार में आयोजित कार्यक्रम में विधायक ऋतु खंडूड़ी ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उप वन संरक्षक तरुण एस, उप प्रभागीय वनाधिकारी अनामिका बुक्करवाल, शिप्रा वर्मा मौजूद रहे। वहीं लैंसडौन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज के अंतर्गत मालन अनुभाग के ग्राम मवाकोट में गोष्ठी आयोजित की गई।
आकृति सेवा संस्थान की संस्थापक सुषमा जखमोला ने कहा कि प्रकृति ने वन्यजीवों और मानव को उनके जीवन-यापन के लिए पृथक संरचनाएं दी हैं। शक्ति केंद्र मवाकोट की संयोजक अनिता रावत ने कहा कि वन्यजीवों से दूरी तभी संभव होगी, जब हम प्रकृति के लिए वन्यजीवों के महत्व को समझेंगे। पूर्व वन क्षेत्राधिकारी आरपी पंत ने गाइड लाइन का पालन करने की अपील की। बैठक में बीना देवी, वन दारोगा सूर्यप्रकाश, भूपेंद्र सिंह, संदीप सिंह, जगमोहन राणा, नीरज नैथानी, रिंकू कुमार, नरेश सिंह नेगी, गंभीर सिंह उपस्थित रहे।
जयहरीखाल ब्लॉक के राजस्व ग्राम बांसी में वन विभाग ने ग्रामीणों के साथ बैठक की। दुगड्डा रेंज के अनुभाग अधिकारी महिपाल सिंह नेगी ने कहा कि क्षेत्र में वन्यजीवों की आवाजाही बनी रहती है। क्षेत्र पंचायत सदस्य सूरजपाल नेगी, पूर्व प्रधान भारत सिंह नेगी, पूर्व शिक्षाविद खुशहाल सिंह रावत, वन दारोगा नवजीवन बौड़ाई, वन बीट अधिकारी कैलाश राणा मौजूद रहे।