नजीबाबाद कोटद्वार के बीच एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने युवक को बेस अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
जोगीवाला देहरादून निवासी अजय सिंह गुसाईं (33) पुत्र हरी सिंह गुसाईं शनिवार सुबह बाइक से देहरादून से सतपुुली जा रहा था। जाफराबाद के पास अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और वह घायल हो गया। सिर पर हेलमेट पहनने के कारण उसके सिर पर चोट नहीं आई। बेस अस्पताल के डाक्टरों ने गंभीर चोट आने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।