फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: परिजनों से मिलने रैतपुर गांव पहुंचे भीम आर्मी के पदाधिकारी

Fri, 08 May 2026 07:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
सतपुली। भीम आर्मी की पौड़ी इकाई के पदाधिकारियों ने रैतपुर पहुंचकर मृतक पंकज के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने सतपुली थाने में पहुंचकर जांच अधिकारी एएसपी मनोज कुमार ठाकुर से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच की मांग की। जांच अधिकारी ने बताया कि कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। भीम आर्मी के प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष सुरेश मुयाल, महासचिव गिरीश चंद्र, गढ़वाल प्रभारी दिलशाद हुसैन, बीएल शाह, यशेंद्र कुमार, रमेश चंद्र भदौडिया आदि मौजूद थे। इससे पूर्व कांग्रेस, यूकेडी और भाजपा के पदाधिकारी भी पीड़ित परिवार से मिलकर उच्चस्तरीय जांच करवाने की मांग पुलिस प्रशासन से कर चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें