फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवा आर्ट्स का हराकर भाबर ब्वॉयज बना चैंपियन

विज्ञापन
भाबर में आयोजित किशनपुर प्रीमीयर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में ट्राफी के साथ विजेता टीम। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
कण्वघाटी। भाबर के जीआईसी कण्वघाटी में आयोजित किशनपुर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में भाबर ब्वॉयज ने शिवा आर्ट्स को 39 रनों से हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की। शानदार गेंदबाजी कर चार विकेट झटकने के लिए विनय को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।
विज्ञापन

शनिवार को क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले का शुभारंभ मदन गुसाईं और पार्षद अमित नेगी ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भाबर ब्वॉयज की टीम ने निर्धारित ओवरों में सचिन के 55, विनय के 53 और राजेश के 49 रनों की बदौलत 179 रन बनाए। शिवा आर्ट्स की ओर से रचित और राजा ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने शिवा आर्ट्स की टीम भाबर ब्वॉयज के घातक गेंदबाजी के आगे नहीं टिक पाई और 140 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। इस तरह भाबर ब्वॉयज ने 39 रनों से मैच जीत लिया। भाबर ब्वॉयज की ओर से विनय ने चार और अमन ने दो विकेट झटके। भाबर ब्वॉयज के विनय को मैन ऑफ द मैच और सचिन को मैन आफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया। प्रतियोगिता में प्रदीप डबराल ने स्कोरर, गणेश धूलिया ने कमेंटेटर, पंकज कबटियाल और संदीप रावत ने अंपायर की भूमिका निभाई। इस अवसर पर विकास कुकरेती, अजय डबराल, सौरभ केष्टवाल, मनोज शर्मा, पदमेंद्र असवाल, दिनेश सती, गौरव कुकरेती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें