कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय की पहल पर व प्रशासनिक अकादमी नैनीताल की ओर से आयोजित कटिंग एज स्तर पर ग्रुप-बी व ग्रुप-सी सेवा प्रवेश प्रशिक्षण के समापन समारोह में कार्मिकों को कार्यालय में बेहतर वातावरण तैयार करने पर जोर दिया। मुख्य विकास अधिकारी ने कार्मिकों से अपने अनुभव साझा किए। सीडीओ ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किया।
प्रसार एवं प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित प्रशिक्षण के समापन समारोह में सीडीओ विजय कुमार जोगदांडे ने विभिन्न विभाग के कार्मिकों को 12 दिनी प्रशिक्षण के उद्देश्य बताए। जिला उद्यान अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार, मास्टर ट्रेनर दिनेश चंद्र भट्ट, नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी महेंद्र यादव, ने व्यक्तिगत, चारित्रिक व संगठनात्मक मूल्यों की जानकारियां दी।
परियोजना प्रबंधक विक्रम सिंह ने ई-गवर्नेंस, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन आदि की जानकारियां दी। प्रसार प्रशिक्षण केंद्र के आचार्य राकेश कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी लक्ष्मण सिंह रावत आदि ने ग्रामीण विकास एवं सशक्तीकरण के उद्देश्य एवं ग्राम विकास, पर्यावरण आदि की जानकारियां दी।
इस मौके पर सीएमओ डा. मनीष अग्रवाल, जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी रतन सिंह रावल, मुख्य कृषि अधिकारी देवेंद्र सिंह राणा, डीपीआरओ सुरेंद्र नाथ, बीडीओ एकेश्वर आशाराम पंत आदि विभागों की कई जानकारियां दी।