फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: मधुमक्खियों का हमला, तीन राहगीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




कोटद्वार। मधुमक्खियों के हमले में एक युवती समेत तीन लोग घायल हो गए। बेस अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को भर्ती किया गया। बुधवार सुबह एक साथ दो जगहों पर मधुमक्खियों के झुंड ने राहगीरों को निशाना बनाया। एक घटना बदरीनाथ मार्ग पर बुद्धा पार्क के नजदीक हुई। मधुमक्खियों के हमले में रिंकी (24) निवासी मानपुर और अभिषेक पांडेय (43) निवासी बालासौड़ घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि मधुमक्खियों के बीच घिरे दोनों लोगों को बचाने का कोई साहस नहीं जुटा सका।
विज्ञापन

कुछ देर के लिए आसपास सन्नाटा छा गया। दोनों खुद ही प्रयास कर मधुमक्खियों से बचें और अस्पताल पहुंचे। वहीं, राहगीर विक्रम सिंह (86) निवासी बालासौड़ बीईएल रोड से गुजरते समय मधुमक्खियों के झुंड की चपेट में आ गए। मधुमक्खियों ने उन्हें भी काटकर घायल कर दिया। तीनों घायलों को इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार देकर एहतियातन अस्पताल में भर्ती किया गया। इससे पहले भी खूनीबड़ क्षेत्र में मधुमक्खियों ने हमला कर तीन महिलाओं को घायल कर दिया था। हाल ही में भी कुछ राहगीरों पर मधुमक्खियों ने हमला किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें