फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: उपस्थिति पंजिका में मनमाने ढंग से चालकों-परिचालकों की ड्यूटियां लगी मिलीं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। उत्तराखंड परिवहन निगम के महाप्रबंधक (वित्त) ने कोटद्वार रोडवेज डिपो का आकस्मिक दौरा किया। उन्हें निरीक्षण में कई खामियां मिलीं। दो दिन पहले ही क्षेत्रीय प्रबंधक भी रोडवेज डिपो का निरीक्षण कर चुके हैं।देहरादून से कोटद्वार पहुंचे महाप्रबंधक (वित्त) क्रांति सिंह ने बुधवार सुबह रोडवेज डिपो के एआरएम अनुराग पुरोहित और केंद्र प्रभारी यशपाल सिंह से चालक दल के संबंध में जानकारी की। फरवरी और मार्च की उपस्थिति पंजिका में साप्ताहिक अवकाश व्यवस्था को दरकिनार कर मनमाने ढंग से चालकों-परिचालकों की ड्यूटियां लगी मिलीं। कुछ चालक बगैर साप्ताहिक अवकाश लिए लगातार ड्यूटी करते दर्शाए गए और फिर एक साथ कई-कई दिन तक रेस्ट दर्शाया गया। जीएम द्वारा चालकों के रेस्ट अथवा अवकाश पर जाने संबंधी प्रार्थना पत्र मांगने पर कार्यालय स्टाफ उपलब्ध नहीं करा सका। एक चालक के लंबे समय तक अवकाश पर रहने के बारे में पूछा तो बताया गया कि वह चिकित्सीय अवकाश पर हैं। मेडिकल दिखाने के लिए कहा, तो बताया गया कि चालक आज ही आया है और मेडिकल बनवाने गया है। इस पर जीएम को एआरएम से कहना पड़ा- पुरोहित जी! यहां क्या रामराज चल रहा है।



जीएम ने उपस्थिति पंजिका में केवल नीले पेन का उपयोग होने पर फटकार लगाई। उन्होंने दो टूक कहा कि उपस्थिति पंजिका को देखकर लग रहा है कि यहां पी को ए और आर बनाने का खेल चल रहा है। जीएम ने उपस्थिति पंजिका में लाल पेन का भी इस्तेमाल करने, अभिलेखों को व्यवस्थित रखने, मानक और नियमों के अनुरूप चालकों का ड्यूटी रोस्टर बनाने के निर्देश दिए। एक्सप्रेस-वे से एनसीआर के लिए ट्रायल पर चल रहीं बसों को नियमित रूप से चलाने की अनुमति के संबंध में जीएम ने कहा कि इस पर विचार कर यात्री हित में जल्द ही कोई निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


.



- निरीक्षण में मिली खामियाें को सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। इसकी पुनरावृत्ति होने पर कार्रवाई की जाएगी। -क्रांति सिंह, जीएम वित्त, उत्तराखंड परिवहन निगम देहरादून
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें