फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: सार गांव में भालू की दहशत, 10 दिन में चार मवेशी मारे

Fri, 28 Nov 2025 07:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सार गांव में भालू की दहशत, 10 दिन में चार मवेशी मारे
कोटद्वार। लैंसडौन वन प्रभाग के लालढांग रेंज से सटे यमकेश्वर ब्लॉक के सार गांव में इन दिनों भालू की दहशत बनी हुई है। भालू ने पिछले 10 दिन में ग्रामीणों की तीन गाय व एक बछड़े को मार डाला है। इससे ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों से वन विभाग से भालू की दहशत से निजात दिलाने व प्रभावित पशुपालकों को पशु क्षति का मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सार की प्रधान कृष्णा नेगी व सामाजिक कार्यकर्ता विनय नेगी ने बताया कि शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे भालू ने पशुपालक भोला दत्त की गोशाला का दरवाजा तोड़कर वहां बंधी गाय को मार डाला। इससे पहले विगत 21 नवंबर को भालू ने पशुपालक मुन्नी देवी की गोशाला में बंधी गाय व बछड़े को मार डाला था। 10 दिन पहले भालू ने जगदीश सिंह रावत की गोशाला का दरवाजा तोड़कर वहां बंधी गाय को मार डाला था। विनय नेगी का कहना है कि ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। उन्होंने वन विभाग से उन्हें भालू की दहशत से निजात दिलाने व प्रभावित पशुपालकों को पशु क्षति का मुआवजा दिलाने की मांग की है। वहीं, सूचना पर वनकर्मियों ने गांव पहुंचकर मौका मुआयना किया। लालढांग रेंज के रेंजर अनुराग जोशी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। क्षेत्र में वनकर्मियों की गश्त बढ़ा दी गई है। साथ ही पशु क्षति के मुआवजे के लिए रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें