फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भालू के हमले में दो वृद्धाओं समेत तीन घायल

Sun, 27 Dec 2015 08:54 PM IST
पाबौ/पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पाबौ ब्लाक के चोपड़्यू गांव में भालू ने तीन महिलाओं पर हमला कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। घायलों में से एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल पौड़ी से श्रीनगर मेेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। घटना से क्षेत्र में भालू की दहशत बनी हुई है।  
विज्ञापन


चोपड़्यू गांव निवासी राकेश कठैत, विनोद कैंथोला, अशोक कैंथोला ने बताया कि गांव निवासी सुशीला देवी (48) पत्नी आनंदमणि रविवार को घास के लिए गांव के समीप सिमखोली तोक के जंगल गई थी। दोपहर करीब 1.10 बजे घास काटते समय भालू ने सुशीला देवी पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। सुशीला देवी के शोर मचाने पर घटनास्थल से कुछ दूर लकड़ी काट रहे कमेड़ी गांव निवासी सुरेंद्र भंडारी और घास के लिए जंगल गई अन्य महिलाओं ने शोर मचाकर भालू को भगा दिया।
इस घटना के करीब 15 मिनट बाद भालू ने चोपड़्यू गांव के पास जंगल से गाय चराकर लौट रही दो वृद्ध महिलाओं सुशीला देवी (74) पत्नी श्रीधर प्रसाद और कमला देवी (72) पत्नी भगवती प्रसाद को सड़क पर घेरकर हमला कर दिया। वृद्ध महिलाओं और अन्य ग्रामीणों के शोर मचाने पर भालू भाग गया। घटना के तुरंत बाद इन दोनों वृद्धाओं समेत तीनों महिलाओं को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ ले जाया गया।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ से तीनों को जिला अस्पताल पौड़ी रेफर किया गया। घायलों में सुशीला देवी पत्नी आनंद मणि की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे श्रीनगर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। क्षेत्रवासियों ने बताया कि इस घटना से क्षेत्र में भालू की दहशत बनी हुई है। लोग अकेले इधर-उधर जाने से कतरा रहे हैं। उन्होंने वन विभाग से ग्रामीणों को भालू के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।  

सर्जन नहीं होने से घायल को किया रेफर
पौड़ी। जिला अस्पताल में दो सर्जन तैनात होने के बावजूद इन दिनों अस्पताल बिना सर्जन के चल रहा है। इस कारण भालू के हमले में घायल महिला को श्रीनगर मेडिकल कालेज के लिए रेफर करना पड़ा। बता दें कि जिला अस्पताल में सर्जन के एक पद के सापेेक्ष दो सर्जन डा. केसी शर्मा और दूसरे संयुक्त निदेेशक के पद पर प्रोन्नत होकर आए डा. महेश भट्ट की तैनाती है। इसके बावजूद अस्पताल बिना सर्जन के ही चल रहा है। बताया जा रहा है कि डा. केसी शर्मा अवकाश पर हैं तो डा. महेश भट्ट की तैनाती अभी से कुंभ मेले में हो गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें