फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण पर भालू ने किया हमला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जयहरीखाल विकासखंड के पैनल गांव में पशु चुगाकर लौट रहे ग्रामीण पर भालू ने हमला कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। सूचना मिलते ही लैंसडौन से राजस्व पुलिस गांव के लिए रवाना हो गई है।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख दीपक भंडारी ने बताया कि भालू के हमले की घटना जयहरीखाल और रिखणीखाल की सीमा पर स्थित पैनल गांव में बृहस्पतिवार शाम हुई। क्षेत्र में संचार नेटवर्क ठीक न होने के कारण सूचना मिलने में देरी हुई। उन्होंने बताया कि गांव का अर्जुन सिंह (40) पुत्र आनंद सिंह पशु चुगाने जंगल गया था। शाम को लौटते वक्त भालू ने अर्जुन सिंह पर हमला कर दिया। बुरी तरह जख्मी अर्जुन ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। गढ़वाल वन प्रभाग के पोखड़ा रेंज की क्षेत्राधिकारी राखी जुयाल ने घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें