ब्लॉक के पौखाल क्षेत्र में जंगली भालू का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार रात को भालू ने जुड्डा रौडियाल गांव में एक पशुपालक की गोशाला का दरवाजा तोड़कर वहां बंधी दो दुधारू गायों को निवाला बना दिया। साथ ही दो अन्य पालतू मवेशियों को घायल कर दिया है।
जुड्डा रौडियाल (सौंटियालधार) गांव निवासी पशुपालक वली मोहम्मद पुत्र असरफ अली ने बताया कि मंगलवार रात को तीन बजे भालू उनकी गोशाला का दरवाजा तोड़कर घुसा और वहां बंधी दो दुधारू गायों को मार डाला। साथ ही दो अन्य पालतू मवेशियों को घायल कर दिया। उन्होंने वन विभाग से भालू के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।